नववर्ष की शुभकामना
**************
आ गया नववर्ष मस्ती छा गया /
वर्ष पिछला बीत जब प्यारा गया//
काल का ये चक्र रुकता है नहीं,
ज़िन्दगी का गीत फिर से गा गया/
कुछ नयापन हो नए इस साल में,
यूंँ न लगना चाहिए आया गया/
ज़िन्दगी पीछे नहीं आगे पड़ी,
यूंँ जिएँ हर पल लगे कुछ पा गया/